पंजाब में AAP सरपंच पर जानलेवा हमला, नकाबपोश हमलावरों ने किए ताबड़तोड़ वार

Edited By Kamini,Updated: 21 Mar, 2026 04:34 PM

deadly attack on aap sarpanch

पंजाब में आम आदमी पार्टी से जुड़े एक सरपंच पर हुए हमले ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

पंजाब डेस्क: पंजाब में आम आदमी पार्टी से जुड़े एक सरपंच पर हुए हमले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। फतेहगढ़ साहिब जिले के अमलोह क्षेत्र के गांव शाहपुर में सरपंच डॉ. जसविंदर सिंह पर सुबह के समय नकाबपोश हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। 
PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, हमलावरों के चेहरे ढके हुए थे और तेजधार हथियारों के साथ क्लिनिक में घुस आए। उन्होंने सरपंच पर कई वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। घायलों को पहले स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने के चलते उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। प्रारंभिक तौर पर ऐसे में हमले के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक किसी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मामले की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!