Edited By Kalash,Updated: 12 Mar, 2026 11:32 AM

समाना में देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब बिजली विभाग के एक मीटर रीडर ने मानसिक परेशानी के चलते भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की।
समाना/पटियाला (सुखदीप सिंह मान): समाना में देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब बिजली विभाग के एक मीटर रीडर ने मानसिक परेशानी के चलते भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की। खुशकिस्मती से मौके पर पहुंचे उसके साथी कर्मचारियों ने फुर्ती दिखाते हुए उन्हें सही सलामत नहर से बाहर निकाल लिया।
वीडियो के जरिए लगाए गंभीर आरोप
नहर में छलांग लगाने से पहले उक्त युवक ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में उसने रोते हुए कहा कि वह बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों के व्यवहार से बेहद दुखी है। उसने आरोप लगाया कि विभाग के अधिकारियो द्वारा उसे मानसिक तौर पर टार्चर किया जा रहा था। किसी प्रशासनिक दबाव के चलते उसे लगातार परेशान किया जा रहा था, जिसके चलते वह यह खौफनाक कदम उठाने के लिए मजबूर हुआ।
साथी कर्मचारी बने 'फरिश्ते'
जैसे ही वीडियो वायरल हुई और विभाग के दूसरे युवाओं को घटना की भनक लगी, वे तुरंत भाखड़ा नहर की तरफ दौड़े। युवाओं ने बिना समय गंवाए फुर्ती दिखाई और डूबते मीटर रीडर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना के बाद बिजली विभाग के निचले लेवल के कर्मचारियों में भारी रोष पाया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारियों का व्यवहार अक्सर खराब रहता है। फिलहाल उम्मीद है कि पुलिस और विभाग के बड़े अधिकारी मामले की जांच करेंगे ताकि आत्महत्या की कोशिश करने वाले युवक को न्याय मिल सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here