पंजाब के मुलाजिमों और पैंशनरों ने कर दिया बड़ा ऐलान, 11 मार्च को...

Edited By Urmila,Updated: 10 Mar, 2026 05:18 PM

punjab employees pensioners

पंजाब के बिजली कर्मचारियों के मुख्य संगठनों के आह्वान पर एम्प्लॉइज फेडरेशन चाहल के नेता और वर्कर 11 मार्च को मोहाली पहुंचकर बड़ा प्रदर्शन करेंगे।

पटियाला (मनदीप जोसन): पंजाब के बिजली कर्मचारियों के मुख्य संगठनों के आह्वान पर एम्प्लॉइज फेडरेशन चाहल के नेता और वर्कर 11 मार्च को मोहाली पहुंचकर बड़ा प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में संगठन की एक मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष गुरवेल सिंह बलपुरियां की अध्यक्षता में हुई। जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव हरबंस सिंह दीदारगढ़ और प्रवक्ता मनजीत सिंह चाहल ने कहा कि वे सरकार के कर्मचारी और मजदूर विरोधी व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मुद्दों को हल नहीं करना चाहती। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस द्वारा कर्मचारियों और पेंशनरों पर वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले दागने की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों पर अत्याचार सरकार के कफन में कील साबित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार के 4 साल बीत जाने के बावजूद कर्मचारियों और पेंशनरों का 16वां महंगाई भत्ता जारी नहीं किया जा रहा है।

पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को जानबूझकर लटकाया जा रहा है। बिजली निगम में कर्मचारियों के गैर-कानूनी ट्रांसफर राजनीतिक बदले की भावना से किए जा रहे हैं। सरकार के कर्मचारी विरोधी व्यवहार और इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2025 को लागू करने के खिलाफ 10 मार्च को सब-डिवीजन लेवल पर रैलियां की जाएंगी ताकि कर्मचारी वर्ग को सरकार के खिलाफ संघर्ष के लिए एकजुट किया जा सके। इस मीटिंग में संगठन के राज्य नेता पूरन सिंह खाई, रघबीर सिंह घग्गा, जसवंत सिंह पन्नू, रामचंद्र सिंह खाई, दर्शन सिंह राजिया, रिशु अरोड़ा, प्रितपाल सिंह लाडी, रवि लोंगोवाल और बलजिंदर सिंह आदि मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!