पंजाब में 3 PCS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त चार्ज, पढ़ें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी

Edited By Kamini,Updated: 11 Mar, 2026 01:08 PM

additional charge given to pcs officers

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए 3 PCS अधिकारियों अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

पंजाब डेस्क : पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए 3 PCS अधिकारियों अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश कार्मिक विभाग (IAS ब्रांच) की ओर से राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी किए गए। मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार गुरिंदर सिंह सोढ़ी, हरजोत कौर और रूपाली टंडन को उनके मौजूदा पदों के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

अधिकारी गुरिंदर सिंह सोढ़ी PCS (2016) जो वर्तमान में पंजाब स्टेट सिविल सप्लाई कारपोरेशन में अतिरिक्त प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। अधिकारी हरजोत कौर PCS (2022) जो इस समय दुधन साधन में उपमंडल मजिस्ट्रेट (SDM) के रूप में तैनात हैं, को सहायक आयुक्त (जनरल), Patiala का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इसके साथ ही यह जिम्मेदारी पहले संभाल रहे अधिकारी अमनदीप सिंह मावी को इस अतिरिक्त कार्य से मुक्त कर दिया गया है। वहीं अधिकारी रूपाली टंडन PCS (2025) जो फिलहाल ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें पंजाब स्टेट कमीशन फॉर माइनॉरिटीज के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। आदेशों के मुताबिक, सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारियां संभालें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!