केंद्र सरकार की पंजाब को सौगात, आखिर दिया बड़ा तोहफा, पढ़ें...

Edited By Kamini,Updated: 20 Mar, 2026 04:51 PM

the central government s gift to punjab

केंद्र सरकार ने पंजाब को एक बड़ा तोहफा दिया है।

बठिंडा (विजय वर्मा): केंद्र सरकार ने पंजाब को एक बड़ा तोहफा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बठिंडा-तलवंडी साबो रेलवे लाइन का ऐलान हो गया है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दामदमा साहिब से जुड़े महत्वपूर्ण रेल प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि इस योजना पर लगभग 1118 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि कुल लागत करीब 1330 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है। उन्होंने खुलासा किया कि जमीन अधिग्रहण के लिए ही 300 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जिला प्रशासन को जारी की जा चुकी है, जो डिप्टी कमिश्नरों के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक पहुंच गई है।

PunjabKesari

धार्मिक और आर्थिक दृष्टि से “गेम-चेंजर”

बिट्टू ने कहा कि यह रेल लाइन केवल धार्मिक यात्रा के लिए ही नहीं, बल्कि पंजाब की आर्थिक तरक्की के लिए भी “गेम-चेंजर” साबित होगी। इस प्रोजेक्ट के जरिए तख्त श्री दमदमा साहिब को बड़े धार्मिक और व्यापारिक केंद्रों से जोड़ा जाएगा। खास तौर पर अमृतसर से सीधी कनेक्टिविटी पोर्ट्स तक बनने से निर्यात-आयात में बड़ा उछाल आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि फिरोजपुर, मखू, तलवंडी साबो, मानसा सहित कई क्षेत्रों को इस रेल नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है, जिससे आवागमन और व्यापार दोनों को गति मिलेगी।

5 तख्तों को जोड़ने का विजन

रेल मंत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट का सबसे अहम पहलू सिख धर्म के पांच तख्तों को रेल लाइन के जरिए जोड़ना है। इसमें अकाल तख्त, तख्त श्री केसगढ़ साहिब, तख्त श्री हजूर साहिब और तख्त श्री पटना साहिब समेत सभी तख्त शामिल हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में एक विशेष ट्रेन चलाई जाएगी, जो एक सप्ताह में सभी तख्तों के दर्शन करवाएगी, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा आसान हो जाएगी।

रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ

बिट्टू के अनुसार, इस प्रोजेक्ट से स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इंजीनियरों, मजदूरों, ठेकेदारों और छोटे व्यापारियों तक हर वर्ग को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हजारों करोड़ रुपये सीधे लोगों की आय में जुड़ेंगे, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

जमीन अधिग्रहण: 16 गांव प्रभावित

इस प्रोजेक्ट के तहत बठिंडा और मानसा जिलों के लगभग 16 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। बिट्टू ने किसानों से अपील की कि वे विकास के इस प्रयास में सहयोग करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुआवजा प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी।

विरोधियों पर हमला

इस मौके पर बिट्टू ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट वर्षों तक फाइलों में ही अटका रहा। उन्होंने दावा किया कि अब केंद्र सरकार ने इसे जमीन पर उतारने का काम किया है और तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिट्टू ने पंजाब में मीडिया पर दबाव बनाए जाने के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में पत्रकारों को खुलकर काम करने से रोका जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पठानकोट क्षेत्र में अवैध माइनिंग और पुलों की सुरक्षा के मुद्दे भी उठे। बिट्टू ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में सख्त कदम उठाए जाएंगे और संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए जाएंगे। मीडिया प्रतिनिधियों ने कहा कि बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणाओं के साथ सरकार को पारदर्शिता और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने मीडिया की स्वतंत्रता को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया। इस अवसर पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम), सुरक्षा बलों के अधिकारी और भाजपा से जुड़े नेता मौजूद रहे। इनमें जिला भाजपा अध्यक्ष सरूप चंद सिंगला, पंजाब भाजपा के महासचिव दयाल सिंह सोढ़ी, गुरप्रीत सिंह मलूका और राजकुमार नंबरदार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। हालांकि, यह मुद्दा भी चर्चा में रहा कि सरकारी कार्यक्रम होने के बावजूद प्रोटोकॉल के अनुसार पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी पर सवाल उठे।

किसानों से अपील

अंत में बिट्टू ने किसानों से अपील की कि वे इस प्रोजेक्ट का विरोध करने की बजाय सहयोग करें, ताकि क्षेत्र के विकास को गति मिल सके और आने वाली पीढ़ियों के लिए नए अवसर तैयार हो सकें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!