Edited By Kalash,Updated: 05 May, 2026 10:06 AM

थाना कोटईसे खां के अधीन पड़ते गांव गहलीवाला के पास गत रात्रि हुए भयानक हादसे में होंडा कार के वृक्ष के साथ टकराने के कारण पंजाब पुलिस के हवलदार दलजीत सिंह (48) की मौत होने का पता लगा है।
मोगा (आजाद): थाना कोटईसे खां के अधीन पड़ते गांव गहलीवाला के पास गत रात्रि हुए भयानक हादसे में होंडा कार के वृक्ष के साथ टकराने के कारण पंजाब पुलिस के हवलदार दलजीत सिंह (48) की मौत होने का पता लगा है। हादसे की जानकारी मिलने पर थाना कोटईसे खां के सहायक थानेदार नछत्तर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे तथा जांच के अलावा आसपास का निरीक्षण किया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव भागू के स्कूल की श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस धार्मिक स्थान से वापस आ रही थी, दूसरी तरफ थाना सदर मोगा में तैनात पंजाब पुलिस का हवलदार दलजीत सिंह अपनी कार पर गांव गोलूवाला जा रहा था, जब वह गांव गहलीवाला के पास पहुंचा तो दोनों गाड़ियों की टक्कर हो गई। बस का बचाव करते कार चालक एक वृक्ष के साथ जा टकराया, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया और उसने दम तोड़ दिया। बस में बैठे श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। इस संबंध में मृतक के बेटे करनवीर सिंह गांव गोलूवाला के बयानों पर अ.ध. 194 बी.एन.एस. के तहत कार्रवाई करने के बाद हवलदार दलजीत सिंह की लाश को सिविल अस्पताल मोगा में से पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसको वारिसों के हवाले किया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here