DM सुसाइड केस: एकजुट हुई फील्ड इंप्लाइज यूनियन का आरोप, राजनीतिक दबाव में खाया सल्फास

Edited By Kamini,Updated: 21 Mar, 2026 03:09 PM

dm suicide case united union alleges

पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अमृतसर के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा के निधन के बाद मामला और गंभीर हो गया है।

पंजाब डेस्क: पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अमृतसर के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा के निधन के बाद मामला और गंभीर हो गया है। इस संबंध में फील्ड इंप्लाइज यूनियन ने प्रेस नोट जारी कर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे संगठन के लिए बड़ी क्षति बताया है। यूनियन का कहना है कि रंधावा की मौत सामान्य नहीं है, बल्कि इसके पीछे कथित तौर पर लगातार बना राजनीतिक दबाव और मानसिक प्रताड़ना जिम्मेदार है। आरोप लगाया गया है कि हाल ही में गोदाम निर्माण से जुड़े टेंडरों को लेकर अनियमितताएं हुईं, जिसमें नियमों को नजरअंदाज कर फैसले लिए गए।

प्रेस नोट के अनुसार, इन परिस्थितियों के चलते रंधावा मानसिक तनाव में थे और इसी दबाव के कारण उन्होंने यह कठोर कदम उठाया। यूनियन ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि वे न्याय के लिए पूरी मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना कुदरती नहीं, बल्कि पिछले दिनों राजनीतिक दबाव में आकर डीएम ने सल्फास खाकर जीवन लीला समाप्त की। साथ ही सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर इस मुद्दे को उठाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!