Edited By Kamini,Updated: 20 Mar, 2026 10:51 AM

अमृतसर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां गुरु नानक देव अस्पताल से अगवा किए गए नवजात बच्चे को पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में बरामद कर लिया।
अमृतसर (रमन/विक्रम) : अमृतसर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां गुरु नानक देव अस्पताल से अगवा किए गए नवजात बच्चे को पुलिस ने 24 घंटे से भी कम समय में बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार को सौंप दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, 19 मार्च को रानी कौर पत्नी लवप्रीत सिंह निवासी गांव कसेल पट्टी किल्लेवाली जिला तरनतारन ने थाना मजीठा रोड में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि 15 मार्च को उनके घर बेटे का जन्म हुआ था। तबीयत खराब होने के कारण बच्चे को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल स्थित बेबे नानकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इसी दौरान एक अज्ञात महिला ने धोखे से नवजात को अगवा कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर अलग-अलग टीमें गठित की गईं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साधनों की मदद से जांच करते हुए 24 घंटे के भीतर ही आरोपी महिला जसप्रीत कौर निवासी गांव इनकोट जिला गुरदासपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 3 दिन के नवजात को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बच्चे को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here