पाकिस्तान से हैरोइन की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आोरपी गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Mar, 2026 10:33 PM

heroin smuggling gang from pakistan busted 3 arrested

सीमा पर पाकिस्तान से हेरोइन की तस्करी कर पंजाब के अलग-अलग क्षेत्र में सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसमें थाना घरिंडां की पुलिस ने गुरबीर सिंह गोरा, रणजीत सिंह राजा व मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 260 ग्राम...

अमृतसर (संजीव) : सीमा पर पाकिस्तान से हेरोइन की तस्करी कर पंजाब के अलग-अलग क्षेत्र में सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसमें थाना घरिंडां की पुलिस ने गुरबीर सिंह गोरा, रणजीत सिंह राजा व मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 260 ग्राम हेरोइन बरामद की।

फिलहाल थाना घरिंडा की पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज कर उन्हें माननीय अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस को इनपुट थी कि आरोपी सीमा पर पाकिस्तान में बैठे स्मगलरों के संपर्क में है, जहां से हैरोइन मंगवाकर उसे पंजाब के अलग-अलग क्षेत्र में सप्लाई कर रहे हैं, जिस पर ट्रैप लगा तीनों को गिरफ्तार किया गया पुलिस आरोपियों से गहन जांच कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!