Edited By Kalash,Updated: 01 Mar, 2026 12:47 PM

अब शहरवासियों और स्थानीय निवासियों के लिए और परेशानी खड़ी करने वाले हैं
तरनतारन (रमन): गांव कका कंडियाला फ्लाईओवर के चल रहे निर्माण के कारण दूसरे जिलों से आने वाला ट्रैफिक शहर से होकर गुजर रहा है, जिसके कारण जंडियाला रोड सिटी रेलवे फाटक पर दिन में कई बार जाम लग रहा है।
जंडियाला रोड और गोइंदवाल रेलवे फाटक, जो पहले से ही वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं, अब शहरवासियों और स्थानीय निवासियों के लिए और परेशानी खड़ी करने वाले हैं, क्योंकि रेलवे विभाग द्वारा एमरजैंसी मुरम्मत के चलते इन दोनों रेलवे फाटकों को लगातार 3 दिन के लिए बंद किया जा रहा है।
स्थानीय रेलवे स्टेशन के इंचार्ज उमेश कुमार ने बताया कि 01 मार्च को सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक अमृतसर-खेमकरन रेलवे लाइन पर फाटक नंबर बी-27 तरनतारन को जरूरी ट्रैक को इमरजैंसी मुरम्मत के लिए बंद रखा जाएगा। इसी तरह, शहर का गोइंदवाल रोड पर रेलवे फाटक गेट नंबर 29 लगातार 2 और 3 मार्च को दो दिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक बंद रहेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here