आज से 4 दिनों के लिए मशहूर मार्केट रहेगी बंद! जानें क्यों लिया गया फैसला

Edited By Kalash,Updated: 01 Mar, 2026 01:19 PM

market closed for 4 days

1 मार्च से लेकर 4 मार्च तक यह दुकानें मुकम्मल बंद रहेगी और कोई कारोबार नहीं होगा।

अमृतसर : होली के अवसर पर अमृतसर की प्रसिद्ध मार्केटों में से एक हाल बाजार के अंदर स्थित जोसन मार्किट 1 से 4 मार्च तक 4 दिन बंद रहेगी। यह जानकारी प्रसिद्ध समाज सेवक और हॉल बाजार के ‘जोसन मार्केट’ के प्रेसिडेंट गौरव भल्ला ने दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मार्किट की एक विशेष मीटिंग वरिष्ठ यूनियन के नेताओं के उपस्थिति में हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कारोबारी शामिल हुए। इस दौरान निर्णय लेते हुए आदेश दिए गए हैं कि 1 मार्च से लेकर 4 मार्च तक यह दुकानें मुकम्मल बंद रहेगी और कोई कारोबार नहीं होगा।

इसके अलावा हर साल की तरह इस बार भी दुकानदार यूनियन अड्डा झबाल द्वारा भी 3 और 4 मार्च दिन मंगलवार, बुधवार को अड्डा झबार की सभी दुकानें और बाजार बंद रखे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए दुकानदार यूनियन के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी होला मोहल्ला के पवित्र दिन अड्डा झबाल की दुकानें और बाजार बंद रखे जाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!