तरनतारन उपचुनाव मामला: पार्टी नेताओं के साथ थाने पहुंचीं कंचनप्रीत कौर

Edited By Kalash,Updated: 24 Feb, 2026 10:58 AM

leader kanchanpreet kaur police station

शिरोमणि अकाली दल बादल की नेता कंचनप्रीत कौर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

तरनतारन: शिरोमणि अकाली दल बादल की नेता कंचनप्रीत कौर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम वह अदालत के निर्देश पर सिटी तरनतारन थाना पहुंचीं। बता दें कि अदालत ने उन्हें दर्ज मामलों की जांच में शामिल होने के निर्देश दिए थे। इस कारण वह पार्टी नेताओं और पार्षदों के साथ थाने पहुंचीं थी। इस दौरान जरूरी दस्तावेज न होने के कारण उनका बयान दर्ज नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस द्वारा उन्हें 25 फरवरी तक का समय दिया गया है।

गौरतलब है कि कंचनप्रीत कौर अकाली दल की उम्मीदवार बीबी सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी हैं। उनके खिलाफ तरनतारन उपचुनाव को लेकर दो केस दर्ज हैं। अदालत द्वारा उन्हें इन मामलों में जमानत देते हुए जांच में शामिल होने के निर्देश दिए गए थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!