तरनतारन लॉ कॉलेज गोलीकांड: 3 ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Kalash,Updated: 14 Feb, 2026 06:00 PM

tarn taran law college firing audio viral

तरनतारन में एक लॉ कॉलेज में युवक द्वारा छात्रा की गोली मारकर हत्या करने और बाद में युवक द्वारा खुद को गोली मार कर सुसाइड करने के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : तरनतारन में एक लॉ कॉलेज में युवक द्वारा छात्रा की गोली मारकर हत्या करने और बाद में युवक द्वारा खुद को गोली मार कर सुसाइड करने के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि इस मामले में लड़की की 3 ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो रही हैं। हालांकि पंजाब केसरी इसकी पुष्टी नहीं करता। इस ऑडियो में लड़की कह रही है कि लोग उस पर नजर रखते हैं और प्रिंस के करीब होने पर तरह-तरह की बातें करते हैं। इस दौरान वह राजवीर नाम के युवक का भी जिक्र करती है और कहती है कि राजवीर उसे धमकाता है। 

गौरतलब है कि बीते दिनों तरनतारन के लॉ कॉलेज में छात्र प्रिंसराज सिंह पिस्टल बैग में छिपाकर क्लास में लाया और उसने संदीप कौर पर   गोली चला दी और बाद में खुद को भी गोली मार ली थी। इस दौरान संदीप की मौके पर ही मौत हो गई था जबकि घायल प्रिंसराज को गंभीर हालत में अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां कुछ दिनों बाद उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों के परिवार एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल ऑडियो की भी सच्चाई पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!