लॉ कॉलेज में छात्रा की हत्या का मामला, युवक ने Valentine's week में लड़की को किया था Propose और फिर...

Edited By Kalash,Updated: 09 Feb, 2026 03:04 PM

law college murder case girl reject proposal

तरनतारन के गांव उस्मा स्थित लॉ कॉलेज में एक युवक ने कॉलेज के अंदर क्लासरूम में छात्रा को गोली मार दी।

तरनतारन : तरनतारन के गांव उस्मा स्थित लॉ कॉलेज में एक युवक ने कॉलेज के अंदर क्लासरूम में छात्रा को गोली मार दी। वहीं इस घटना के बाद युवक ने खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर ली। इस दौरान दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान नौशेरा पन्नू की रहने वाली संदीप कौर के तौर पर हुई है, जो लॉ कॉलेज की स्टूडेंट थी। वहीं युवक की पहचान गांव मल्लियां के रहने वाले प्रिंस राज सिंह के तौर पर हुई है। दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे।

मृतक लड़की की बहन के अनुसार युवक ने छात्रा को प्रपोज किया था, जिसे उसने ठुकरा दिया था और साफ तौर पर कहा था कि वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती है। इसके बाद लड़के द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया। छात्रा के परिवार ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि घटना के समय कॉलेज में न तो सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे और न ही कोई अधिकारी मौके पर मौजूद थे। परिजनों का यह भी कहना है कि उन्हें समय पर पूरी जानकारी नहीं दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस द्वारा सबूत जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद कॉलेज के छात्रों में भय का माहौल है और मृतका के परिवार में शोक पाया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!