भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर थमी सांसे

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Feb, 2026 09:18 PM

a speeding thar suv ran over two young men on a motorcycle

तरनतारन जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना सामने आई है, जहां तेज रफ्तार थार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भयावह हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि थार गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए।

तरनतारन : तरनतारन जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना सामने आई है, जहां तेज रफ्तार थार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भयावह हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि थार गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब बाइक पर सवार दो युवक अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही थार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। थार की रफ्तार बेहद तेज थी और हादसा इतना भयानक था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं थार गाड़ी भी बुरी तरह टूट-फूट का शिकार हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
 
फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुआ।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!