Punjab: ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, AK-47 समेत कई हथियार बरामद

Edited By Kamini,Updated: 14 Mar, 2026 03:59 PM

isi linked terror module busted

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी और हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।

पंजाब डेस्क : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी और हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पंजाब के अमृतसर देहाती पुलिस ने  मॉड्यूल के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक इलाके में अवैध हथियारों के साथ घूम रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही अमृतसर देहाती पुलिस ने गांव माहवा में छापेमारी कर 2 युवकों को पकड़ लिया।

PunjabKesari

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक AK-47 राइफल, 2दो मैगजीन, 36 जिंदा कारतूस और तीन 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गईं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजे गए थे। जांच एजेंसियों के मुताबिक इस पूरे नेटवर्क के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े हुए हैं। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि बरामद हथियारों को आगे गुरदासपुर भेजा जाना था, जहां एक पुलिस कर्मचारी को निशाना बनाने की साजिश रची गई थी।

अमृतसर देहाती के एसएसपी सोहेल मीर ने बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई से एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में किसी भी तरह की आतंकी गतिविधि को सख्ती से कुचला जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!