रंधावा सुसाइड केस: अश्वनी शर्मा बोले- Dying Declaration के आधार पर हो कार्रवाई

Edited By Kamini,Updated: 21 Mar, 2026 03:27 PM

ashwani sharma speaks on the randhawa suicide case

पंजाब में वेयरहाउस अधिकारी गगन रंधावा की आत्महत्या के मामले में सियासत और तेज हो गई है।

पंजाब डेस्क: पंजाब में वेयरहाउस अधिकारी गगन रंधावा की आत्महत्या के मामले में सियासत और तेज हो गई है। भाजपा कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर मंत्री लालजीत भुल्लर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अश्वनी शर्मा ने कहा कि वेयरहाउस अधिकारी ने कथित तौर पर मंत्री के दबाव और उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या की। उन्होंने दावा किया कि मृतक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाकर अपनी बात रखी, जिसमें मंत्री पर पैसे इकट्ठा करने के लिए परेशान करने के आरोप लगाए गए हैं।

उन्होंने मांग की है कि मृतक के कथित ‘डाइंग डिक्लेरेशन’ के आधार पर मंत्री के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की कि यदि सरकार निष्पक्ष जांच चाहती है तो मामले की जांच CBI को सौंपी जाए। इस बयान के बाद मामले को लेकर राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!