Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Mar, 2026 06:58 PM

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देशों पर की गई। अभियान की अगुवाई एडीसीपी ट्रैफिक एवं सड़क सुरक्षा अमनदीप कौर ने...
अमृतसर : शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देशों पर की गई। अभियान की अगुवाई एडीसीपी ट्रैफिक एवं सड़क सुरक्षा अमनदीप कौर ने की। उनके साथ जोन इंचार्जों की टीम भी मौजूद रही।
इस दौरान शहर के प्रमुख इलाकों—बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, शहीदा साहिब एरिया और श्री दरबार साहिब के आसपास विशेष नाकेबंदी कर ई-रिक्शा और ऑटो की सख्ती से जांच की गई। जिन वाहनों के दस्तावेज अधूरे पाए गए, उनके चालान काटे गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर में सुरक्षित और सुचारू यातायात सुनिश्चित किया जा सके।
