अमृतसर में फिर फायरिंग की वारदात, कर्मचारी को लगी गोली

Edited By Urmila,Updated: 09 Mar, 2026 02:22 PM

former granthi shoots at contract worker in amritsa

अमृतसर के गांव चाटीविंड में शुक्रवार देर रात शराब की दुकान पर फायरिंग की घटना सामने आई है।

अमृतसर: अमृतसर के गांव चाटीविंड में शुक्रवार देर रात शराब की दुकान पर फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना के दौरान दुकान पर काम कर रहा आकाशदीप सिंह उर्फ प्रिंस गोली और कांच के टुकड़े लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता गुरनाम सिंह ने बताया कि 6 मार्च की रात वह अपने भाई भगवान सिंह के घर पर मौजूद था। भगवान सिंह के घर से एक घर की दूरी पर परगट सिंह के नाम से शराब का ठेका है। रात करीब 10:45 बजे उसने लोहे के गेट पर गोलियों की आवाज सुनी। आवाज सुनकर दोनों भाई बाहर आए तो देखा कि अड्डा चाटीविंड की तरफ से एक गाड़ी गुजर रही है, जिसमें खैराबाद का रहने वाला मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना अपने दो-तीन साथियों के साथ मौजूद था।

शिकायत में कहा गया है कि गाड़ी कुछ दूरी पर रुकने के बाद मनप्रीत सिंह और उसके साथियों ने दुकान की तरफ चार-पांच राउंड फायरिंग की और मौके से भाग गए। फायरिंग के दौरान दुकान के अंदर मौजूद आकाशदीप सिंह को गोलियां और कांच के टुकड़े लगे। गोली ठेके के शीशे को तोड़ते लकड़ी के काउंटर पर लगी, जिससे आकाशदीप के पेट और बाएं हाथ में चोटें आईं।

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी मनप्रीत सिंह करीब दो साल पहले गांव चाटीविंड के गुरुद्वारा गुरु नानक बाग में ग्रंथी था और वहीं अपने परिवार के साथ रहता था। दोनों पक्षों के बीच कुछ समय से रंजिश चल रही थी, जिसके चलते यह घटना हुई। पुलिस ने इस मामले में मनप्रीत सिंह समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि तीन आरोपी अभी भी अज्ञात हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!