Edited By Kalash,Updated: 04 Mar, 2026 11:17 AM

खाड़ी देशों में युद्ध के चलते बढ़ रहे तनाव के मद्देनजर वहां फंसे जिलावासियों की सहायता के लिए जिला प्रशासन अमृतसर ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
अमृतसर (नीरज): खाड़ी देशों में युद्ध के चलते बढ़ रहे तनाव के मद्देनजर वहां फंसे जिलावासियों की सहायता के लिए जिला प्रशासन अमृतसर ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि यह हेल्पलाइन दिन-रात कार्यशील रहेगी। खाड़ी देशों में फंसे जिला वासी व उनके यहां रह रहे परिजन इस नंबर पर तुरंत सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य स्तर पर भी सहायता के लिए 24 घंटे चालू हेल्पलाइन नंबर 0172-2260042 और 0172-2260043 जारी किए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर इन नंबरों पर कॉल की जा सकती है या व्हाट्सऐप नंबर 91 94787 79112 पर संदेश भेजा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खाड़ी देशों में रह रहे पंजाबियों की सुरक्षित और शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के साथ लगातार संपर्क में है। प्रभावित लोगों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार के नेतृत्व में जिला प्रशासन इस संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here