Edited By Kamini,Updated: 03 Mar, 2026 05:33 PM

बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है।
तरनतारन (संदीप): बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 11:30 बजे वल्टोहा थाने की एक पुलिस पार्टी इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, SHO वल्टोहा थाने के नेतृत्व में गांव कालिया थाना वल्टोहा से बॉर्डर एरिया में पेट्रोलिंग करके लौट रही थी।
जब पुलिस पार्टी गांव चीमा खुर्द थाना वल्टोहा के पास पहुंची तो उन्होंने एक संदिग्ध कार स्विफ्ट देखी और रुकने का इशारा किया। इस दौरान कार में सवार 3 लोगों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की और कार छोड़कर मौके से भाग गए। सूत्रों के मुताबिक, 4 से 5 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने संदिग्ध गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
फायरिंग के दौरान एक गोली पुलिसकर्मी संदीप सिंह के दाहिने पैर में लग गई। घायल कर्मचारी को तुरंत इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल पट्टी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here