क्या भुल्लर का इस्तीफा गवर्नर को भेजा गया? खैहरा ने CM Mann से मांगा जवाब

Edited By Kamini,Updated: 23 Mar, 2026 01:05 PM

khaira seeks clarification from cm mann

कांग्रेस MLA सुखपाल सिंह खैहरा ने लालजीत सिंह भुल्लर के मामले में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से स्पष्टीकरण मांगा है।

पंजाब डेस्क: कांग्रेस MLA सुखपाल सिंह खैहरा ने लालजीत सिंह भुल्लर के मामले में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा है कि क्या उन्होंने लालजीत भुल्लर का इस्तीफा मंजूरी के लिए गवर्नर गुलाब चंद कटारिया को भेजा है या नहीं?

खैहरा ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा राजभवन नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जब तक गवर्नर इस्तीफा मंजूर नहीं कर लेते, लालजीत भुल्लर मंत्री बने रहेंगे। इसलिए उन्होंने पूरी कांग्रेस पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से स्पष्टीकरण मांगा है।

आपको बता दें कि DM गगनदीप सिंह रंधावा ने AAP सरकार के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का नाम लेकर सुसाइड कर लिया था, जिसके बाद लालजीत सिंह भुल्लर के इस्तीफा देने की बात चल रही थी। इस मामले में लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता और पीए के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और विपक्ष लगातार लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी और मामले की CBI जांच की मांग कर रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!