खैहरा पर CM Mann की एक और तानाशाही कार्रवाई, विधायक ने लगाए बड़े आरोप

Edited By Kamini,Updated: 14 Mar, 2026 09:55 AM

cm mann dictatorial action against khaira

विधायक खैहरा ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री के दबाव में कपूरथला के डीसी को आज सुबह उनके गांव रामगढ़ की जमीन की डिमार्केशन करने के लिए कहा गया है।

कपूरथला: विधायक खैहरा ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री के दबाव में कपूरथला के डीसी को आज सुबह उनके गांव रामगढ़ की जमीन की डिमार्केशन करने के लिए कहा गया है। खैहरा का कहना है कि इस संबंध में न तो पंचायत को कोई सूचना दी गई और न ही संबंधित किसानों को पहले से अवगत कराया गया।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार जब खेतों में फसल खड़ी हो, जैसे इस समय गेहूं की फसल है, तब डिमार्केशन नहीं की जा सकती। इसके अलावा छुट्टी वाले दिन भी ऐसी कार्रवाई करना नियमों के खिलाफ माना जाता है। खैहरा ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई उन्हें बदनाम करने की साजिश के तहत की जा रही है। उनका कहना है कि सरकार उनके खिलाफ किसी तरह का अवैध कब्जा दिखाने की कोशिश कर रही है ताकि 16 मार्च को विधानसभा के आखिरी दिन उन्हें सदन में बदनाम किया जा सके। विधायक ने मीडिया से अपील की है कि इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!