रंधावा सु'साइड मामला: सुखबीर बादल ने DGP को ला लिया फोन, कहा-पर्चा तो दर्ज करना ही पड़ेगा

Edited By Urmila,Updated: 22 Mar, 2026 09:07 AM

randhawa case

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा की मौत के मामले में पंजाब सरकार और मंत्री लालजीत भुल्लर पर सीधा हमला बोला है।

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा की मौत के मामले में पंजाब सरकार और मंत्री लालजीत भुल्लर पर सीधा हमला बोला है। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद सुखबीर बादल ने ट्वीट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए आखिरी दम तक लड़ने का ऐलान किया है।

सुखबीर बादल द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, भगवंत मान के चहेते मंत्री लालजीत भुल्लर द्वारा दी गई मारपीट और मेंटल टॉर्चर को न झेल पाने के बाद डॉ. रंधावा ने अपनी जान दे दी। पीड़ित परिवार ने कहा कि पुलिस उनके बयानों के आधार पर मंत्री के खिलाफ केस दर्ज करने में आनाकानी कर रही है।

शेयर किए गए वीडियो में सुखबीर बादल पीड़ित परिवार के घर पर बैठे दिख रहे हैं। वीडियो में वह कह रहे हैं कि यह बहुत शर्मनाक है कि पुलिस कमिश्नर और दूसरे अधिकारी परिवार पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। परिवार को नौकरी का लालच देकर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। सुखबीर बादल ने सीधे अधिकारी गुरप्रीत भुल्लर का नाम लिया और कहा कि उन्हें मामलों को दबाने की आदत है, जैसा कि उनके अपने मामले में हुआ, लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।

DGP पंजाब को मौके पर बुलाया गया

सुखबीर बादल ने मौके पर ही DGP पंजाब से बात की और परिवार के बयानों के आधार पर तुरंत FIR दर्ज करने की मांग की। उन्होंने साफ कर दिया कि चाहे आज हो, कल हो या परसों, पुलिस को केस दर्ज करना ही होगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!