Edited By Urmila,Updated: 22 Mar, 2026 10:39 AM

पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा की मौत के मामले में अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया चंडीगढ़ की ओर कूच कर चुके हैं।
अमृतसर/चंडीगढ़: पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा की मौत के मामले में अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया चंडीगढ़ की ओर कूच कर चुके हैं। यहां वे मुख्यमंत्री भगवंत मान का घेराव करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि डॉ. गगनदीप रंधावा के भाई भी उनके साथ हैं।
उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर सरकार की नीयत साफ नहीं है क्योंकि जो केस तुरंत दर्ज होना चाहिए था, वह 24 घंटे बाद दर्ज हुआ। इस मामले में सरकार की पारदर्शिता नहीं दिख रही है। मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल का जो फैसला हुआ है उसके अनुसार यह फैसला लिया गया है, कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है और सबकी एक ही राय है कि लालजीत भुल्लर को अभी तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही।
सरकार लालजीत भुल्लर को क्लीन चिट देना चाहती है, लेकिन जब तक भुल्लर को गिरफ्तार नहीं किया जाता, उनका धरना जारी रहेगा और वह दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री का घेराव करने जा रहे हैं। उन्होंने सभी पंजाबियों से इस धरने में शामिल होने की अपील की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here