Edited By VANSH Sharma,Updated: 21 Mar, 2026 11:17 PM

जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में हुई पुलिस कार्रवाई अब विवादों में घिर गई है।
जालंधर: जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में हुई पुलिस कार्रवाई अब विवादों में घिर गई है। जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद के दौरान एक महिला के साथ बर्ताव को लेकर ASI समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं।
सूरत हालात का खुलासा तब हुआ जब इलाके का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। फुटेज में कथित तौर पर एक ASI को सड़क पर मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, उसी दौरान एक महिला को बिना महिला पुलिसकर्मी की मौजूदगी में बालों से पकड़कर घसीटने का आरोप भी सामने आया है।
पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं और मांग की है कि महिलाओं के साथ पुलिस का व्यवहार संवेदनशील और उचित होना चाहिए। इस घटना ने भार्गव कैंप इलाके में सुरक्षा और पुलिस के रवैये पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here