रंधावा के बाद अब बाघापुराना SDM पर कथित दबाव को लेकर बवाल, हरसिमरत बादल की पोस्ट ने खड़े किए AAP सरकार पर सवाल

Edited By Kalash,Updated: 22 Mar, 2026 06:47 PM

baghapurana sdm controversy harsimrat badal allegations

पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक डॉ. गगनदीप एस. रंधावा की मौत के मामले में पूर्व परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर लगे गंभीर आरोपों के बीच अब बाघापुराना के एसडीएम बाबनदीप सिंह का मामला भी सामने आया है।

पंजाब डेस्क : पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक डॉ. गगनदीप एस. रंधावा की मौत के मामले में पूर्व परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर लगे गंभीर आरोपों के बीच अब बाघापुराना के एसडीएम बाबनदीप सिंह का मामला भी सामने आया है। इसे लेकर हरसिमरत कौर बादल ने एक्स पर पोस्ट कर लिख गंभीर आरोप लगाए हैं। 

उन्होंने लिखा कि कि '' गगनदीप सिंह रंधावा पूर्व परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर की भ्रष्ट और गैर-कानूनी गतिविधियों का शिकार हो गए हैं। भुल्लर ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से इस हद तक प्रताड़ित किया कि उन्होंने अपनी जान ही दे दी। अब बाघापुराना के SDM, बबनदीप सिंह ने मुख्य सचिव को एक 'SOS' (आपातकालीन संदेश) भेजा है, जिसमें उन्होंने विस्तार से बताया है कि मोगा के उपायुक्त (DC) सागर सेतिया द्वारा उन पर किस तरह दबाव डाला जा रहा था कि वे बाघापुराना ब्लॉक समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के तौर पर AAP उम्मीदवारों के चुनाव की घोषणा करें। बाघापुराना के SDM पर डाला जा रहा यह गैर-कानूनी दबाव तुरंत रोका जाना चाहिए। यदि उनके साथ कोई भी अनहोनी होती है, तो इसके लिए DC और मोगा के AAP विधायक को व्यक्तिगत रूप से जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!