Sudhir Sweets पर फायरिंग करने वाले सोनू खत्री गैंग के शूटर का जालंधर में एनकाउंटर

Edited By Kalash,Updated: 22 Mar, 2026 06:46 PM

sudhir sweets firing accused police encounter

​​​​​​​जालंधर फोल्डीवाल इलाके में पुलिस और सोनू खत्री गैंग के गुर्गे के बीच एनकाउंटर की खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : जालंधर फोल्डीवाल इलाके में पुलिस और सोनू खत्री गैंग के गुर्गे के बीच एनकाउंटर की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बीते दिनों फगवाड़ा में Sudhir Sweets पर फायरिंग करने वाले शूटर कुलवंत सिंह गोपा की पुलिस से मुठभेड़ हो गई है। मुठभेड़ के दौरान सोनू खत्री गैंग का गुर्गा कुलवंत सिंह गोपा निवासी नवाशहर की टांग पर लगी गोली है। पुलिस ने आरोपी से दो पिस्तौल और एक बाइक बरामद किया हैं।  

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि वह जालंधर में किसी वारदात को अंजाम देने आया था। इस संबंध में पुलिस को सूचना मिली तो सी.आई.ए. स्टाफ द्वारा उसका पीछा किया गया। इस दौरान पुलिस और आरोपी के बीच 10 से 12 गोलियां चली और क्रॉस फायरिंग के दौरान गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। कुलवंत सिंह गोपा के खिलाफ 18 केस दर्ज हैं। बता दें कि गोल्डी बराड़ ने Sudhir Sweets पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी।  

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!