Edited By Kamini,Updated: 12 Mar, 2026 02:45 PM

दिलकुशा मार्केट में जीएसटी विभाग की रेड होने की खबर सामने आई है।
जालंधर: शहर की दिलकुशा मार्केट में उस समय हड़कंप मच गया जब GST विभाग की टीम ने एक मेडिकल दुकान पर छापेमारी की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार “क्वालिटी मेडिसिन” नामक दुकान पर GST अधिकारियों ने रेड की कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि जीएसटी विभाग की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची, जिसके बाद मार्केट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से आसपास के दुकानदारों में भी हलचल देखी गई। फिलहाल अधिकारियों की ओर से अभी इस मामले में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here