Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Mar, 2026 08:59 PM

जालंधर में एलपीजी की उपलब्धता को लेकर बढ़ती चिंता का असर अब आम उपभोक्ताओं पर दिखने लगा है। गैस सिलेंडर की सप्लाई में देरी और एजेंसियों के बाहर लग रही लंबी कतारों के चलते कई परिवार अब खाना बनाने के लिए इलेक्ट्रिक इंडक्शन स्टोव का सहारा लेने लगे हैं।
जालंधर : जालंधर में एलपीजी की उपलब्धता को लेकर बढ़ती चिंता का असर अब आम उपभोक्ताओं पर दिखने लगा है। गैस सिलेंडर की सप्लाई में देरी और एजेंसियों के बाहर लग रही लंबी कतारों के चलते कई परिवार अब खाना बनाने के लिए इलेक्ट्रिक इंडक्शन स्टोव का सहारा लेने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार एलपीजी बुकिंग के बाद लोगों को सिलेंडर मिलने में करीब 30 से 35 दिन तक का इंतजार करना पड़ रहा है। इसी कारण शहर के बाजारों में इंडक्शन कुकटॉप की मांग अचानक बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि मांग बढ़ने और कंपनियों से सीमित स्टॉक मिलने के कारण इंडक्शन स्टोव की कीमतों में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। कुछ ही दिनों में कीमतें 500 से 1000 रुपये तक बढ़ गई हैं। जो इंडक्शन स्टोव पहले करीब 2500 रुपये में मिलते थे, अब उनकी कीमत 3700 रुपये से ज्यादा हो गई है।
दुकानदारों के मुताबिक लगातार बढ़ती मांग के चलते कई दुकानों में इंडक्शन स्टोव का स्टॉक भी खत्म होने की कगार पर है, क्योंकि अधिकतर ग्राहक अब इलेक्ट्रिक कुकिंग विकल्पों की तरफ रुख कर रहे हैं।