जालंधर में लव, शादी और धोखा—पीड़ित महिला सिंगर पहुंची पुलिस के पास

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Apr, 2026 12:18 AM

love marriage and betrayal woman approaches police

जालंधर में एक महिला द्वारा लगाए गए आरोपों ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए बनने वाले रिश्तों और उनकी सच्चाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता, जो पेशे से सिंगर बताई जा रही है, ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि एक युवक ने फेसबुक के माध्यम से उससे...

जालंधर : जालंधर में एक महिला द्वारा लगाए गए आरोपों ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए बनने वाले रिश्तों और उनकी सच्चाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता, जो पेशे से सिंगर बताई जा रही है, ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि एक युवक ने फेसबुक के माध्यम से उससे संपर्क किया और खुद को अलग पहचान के साथ पेश करते हुए उसके साथ नजदीकियां बढ़ाईं।

महिला के अनुसार, दोनों के बीच करीब 6 महीने तक बातचीत और मुलाकात का सिलसिला चलता रहा, जिसके बाद युवक ने खुद को कुंवारा बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा। भरोसा जताते हुए उसने शादी कर ली। पीड़िता का कहना है कि शादी को करीब 4 साल हो चुके हैं, लेकिन कुछ समय बाद उसे युवक की असल पहचान के बारे में पता चला, जिसके बाद उनके रिश्ते में तनाव शुरू हो गया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनका एक बच्चा भी हुआ, जिसकी उम्र करीब 18 महीने है, और वह फिलहाल 6 महीने की गर्भवती भी है। महिला का कहना है कि अब आरोपी उसे छोड़कर किसी अन्य युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा है। पीड़िता ने अब अपने आरोपी पति के खिलाफ पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!