NIT जालंधर में रुबलप्रीत मेमोरियल लेक्चर का आयोजन

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Apr, 2026 11:41 PM

rubalpreet memorial lecture organized at nit jalandhar

डॉ. बी. आर. अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जालंधर के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियर्स (IIChE), दोआबा रीजनल सेंटर के साथ मिलकर 20 अप्रैल को रुबलप्रीत मेमोरियल लेक्चर का आयोजन किया।

जालंधर : डॉ. बी. आर. अंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जालंधर के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियर्स (IIChE), दोआबा रीजनल सेंटर के साथ मिलकर 20 अप्रैल को रुबलप्रीत मेमोरियल लेक्चर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठित IIChE-DRC डिस्टिंग्विश्ड रुबलप्रीत मेमोरियल स्पीकर अवॉर्ड-2026 प्रदान किया गया। यह सम्मान प्रो. ललितधार बेहरा, निदेशक, आईआईटी मंडी, हिमाचल प्रदेश को उनके शैक्षणिक और व्यावसायिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। प्रो. बेहरा ने "माइंड-मैटर इंटरैक्शंसः बर्डस के झुंड का व्यवहार" विषय पर एक ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने चेतना के विज्ञान आधारित पहलुओं को सरल रूप में समझाया तथा बॉडी-माइंड-कॉन्शसनेस मॉडल और भारतीय ज्ञान परंपरा में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

यह व्याख्यान स्व. रुबलप्रीत की स्मृति में आयोजित किया गया, जो केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में सहायक प्रोफेसर थीं। उनके शैक्षणिक और शोध योगदान आज भी विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर प्रो. बिनोद कणौजिया, निदेशक, एनआईटी जालंधर ने ऐसे स्मृति व्याख्यानों को अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और शिक्षकों की विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में प्रो. सुभाष चंद्र, डीन (योजना एवं विकास) एवं कार्यवाहक निदेशक, एनआईटी जालंधर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य संयोजक प्रो. एम. के. झा, प्रो. अजय बंसल (रजिस्ट्रार) और प्रो. एस. बजपाई, तथा संयोजक डॉ. जे. के. रतन और प्रो. संगीता गर्ग के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. नीतू दिव्या और डॉ. अनुराग के. तिवारी द्वारा प्रभावी रूप से किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संकाय सदस्य, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे और वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इंटरैक्टिव सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का समापन औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता, आयोजकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!