जालंधर के मशहूर लंहगेवाले पर गैंगरेप के आरोपों की चर्चा, युवती के ख़ुलासे के बाद हड़कंप

Edited By Vatika,Updated: 04 Jun, 2026 03:09 PM

allegations of gang rape surface

जालंधर में बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। दरअसल, यहां मशहूर  लंहगा कारोबारी पर गैंगरेप

जालंधर: जालंधर में बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। दरअसल, यहां मशहूर  लंहगा कारोबारी पर गैंगरेप के गंभीर आरोप लगे है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

लंहगा कारोबारी के पास कार्यरत थी युवती
सूत्रों के अनुसार, आरोप लगाने वाली विवाहित युवती पिछले कुछ समय से उक्त लंहगे वाले के पास कार्यरत थी। उसने कारोबारी और उसके कुछ कर्मचारियों पर गैंगरेप के आरोप लगाए हैं। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत पुलिस के पास दर्ज नहीं करवाई गई है और न ही पुलिस की ओर से किसी प्रकार की पुष्टि की गई है।

पुलिस या किसी जांच एजेंसी के समक्ष नहीं पहुंचा मामला
बताया जा रहा है कि युवती ने अपने परिचितों और कुछ अन्य लोगों के समक्ष अपने साथ हुई कथित घटना का जिक्र किया है। इसी के बाद शहर में मामले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। दूसरी ओर, मामले को लेकर संबंधित कारोबारी पक्ष की ओर से भी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। चूंकि मामला अभी पुलिस या किसी जांच एजेंसी के समक्ष नहीं पहुंचा है, इसलिए आरोपों और तथ्यों की सत्यता की पुष्टि होना बाकी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!