Edited By Kalash,Updated: 18 Apr, 2026 11:40 AM

जालंधर में चिकन शॉप पर हिंसक विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान हमलावरों द्वारा दुकान चलाने वाले और कर्मचारियों से मारपीट की गई
पंजाब डेस्क : जालंधर में चिकन शॉप पर हिंसक विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान हमलावरों द्वारा दुकान चलाने वाले और कर्मचारियों से मारपीट की गई और उन पर पिस्तौल तानते हुए धमकी भी दी गई। बताया जा रहा है कि चिकन कॉर्नर पर एक ग्राहक अपने फोन का चार्जर भूल गया। इसके बाद मौके पर भारी संख्या में युवक आए और गुंडागर्दी करने लगे।
दुकानदार ने आरोप लगाए कि हमलावरों द्वारा दुकान में तोड़फोड़ की गई और पिस्तौल तान दुकानदार को धमकी दी गई। इसके साथ ही एक कर्मचारी से बुरी तरह मारपीट भी की गई। इस संबंध में जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर एक आरोपी को काबू किया। वहीं इस घटना के बाद दुनाकदार और कर्मचारियों में दहशत पाई जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here