Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Jun, 2026 06:57 PM

जालंधर के फुटबॉल चौक पर ट्रैफिक सिग्नल ने लोगों को उलझन में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर में रेड लाइट के साथ ग्रीन एरो भी जलता दिखाई दे रहा है, जिसके बाद लोग समझ नहीं पा रहे कि आगे बढ़ें या रुक जाएं।
जालंधर : जालंधर के फुटबॉल चौक पर ट्रैफिक सिग्नल ने लोगों को उलझन में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर में रेड लाइट के साथ ग्रीन एरो भी जलता दिखाई दे रहा है, जिसके बाद लोग समझ नहीं पा रहे कि आगे बढ़ें या रुक जाएं। तस्वीर में फुटबॉल चौक से चिक-चिक चौक होते हुए नकोदर चौक की ओर जाने वाले रास्ते का सिग्नल दिखाई दे रहा है। रेड लाइट ऑन है, जबकि नीचे ग्रीन एरो भी जल रहा है।
पोस्ट शेयर करने वाले यूजर ने लिखा, “अब जाएं या रुकें?” जिसके बाद कमेंट सेक्शन में लोगों ने ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कई लोगों का कहना है कि ऐसे सिग्नल हादसों की वजह बन सकते हैं क्योंकि वाहन चालक कन्फ्यूज हो जाते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रैफिक लाइट सिस्टम की तुरंत जांच कर इसे ठीक किया जाए ताकि किसी तरह की दुर्घटना न हो।