Edited By Kamini,Updated: 09 Mar, 2026 12:30 PM

टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम को बड़े अंतर से हराकर विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
जालंधर (खुराना): टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम को बड़े अंतर से हराकर विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत को लेकर पूरे देश में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
क्रिकेट प्रेमियों में मैच को लेकर सुबह से ही खासा रोमांच बना हुआ था, क्योंकि फाइनल में पहुंची दोनों ही टीमों को मजबूत माना जा रहा था और किसी भी टीम को कम आंकना मुश्किल था। इसी उत्साह को देखते हुए जालंधर के प्रतिष्ठित जिमखाना क्लब में मैनेजमैंट की ओर से अपने सदस्यों के लिए फाइनल मुकाबला देखने के विशेष प्रबंध किए गए थे।

क्लब परिसर में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई, जहां सैकड़ों सदस्य अपने परिवारों सहित एकत्र हुए और सामूहिक रूप से मैच का आनंद लिया। मैच के दौरान हर चौके-छक्के और विकेट पर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। क्लब परिसर में मौजूद क्रिकेट प्रेमियों ने तालियों, हूटिंग और जयकारों के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। जैसे-जैसे मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंचता गया, दर्शकों का जोश भी बढ़ता गया। जैसे ही भारत ने निर्णायक क्षण में जीत हासिल की, क्लब परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और भारत माता के जयकारों के साथ जश्न मनाया। इस अवसर पर क्लब का माहौल देर रात तक उत्सवमय बना रहा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here