Dubai में फंसा Honeymoon मनाने गया जालंधर का Couple, बताए मौके के हालात

Edited By Kalash,Updated: 01 Mar, 2026 05:24 PM

jalandhar couple stuck in dubai

ईरान-इजरायल के बीच चल रहे तनाव के कारण दुबई से आने-जाने वाली फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है।

जालंधर : ईरान-इजरायल के बीच चल रहे तनाव के कारण दुबई से आने-जाने वाली फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। इसी बीच खबर सामने आई है कि जालंधर का एक कपल जो हनीमून मनाने दुबई गए थे वहां फंस गए हैं। जानकारी के अनुसार दंपति पांच दिन के ट्रिप पर दुबई गए थे। लेकिन गत दिन वहां तनावपूर्ण माहौल के कारण वहां से आने वाली उड़ाने रद्द कर दी गई। युवती ने बताया कि उनकी आज की पंजाब वापसी की फ्लाईट थी जो कि कैंसिल कर दी गई है।

युवती ने बताया कि एक दिन पहले तक वहां स्थिति सामान्य थी और दोनों शहर में घूम भी रहे थे। लेकिन अब हालात अचानक बिगड़ गए हैं। युवती ने बताया कि आसपास से लगातार धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दे रही हैं, जिससे डर और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। फिलहाल उन्हें यह भी नहीं बताया गया कि उड़ानें दोबारा कब शुरू होंगी। दंपति जल्द से जल्द सुरक्षित भारत लौटना चाहते हैं, लेकिन मौजूदा हालात को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से परिवार भी चिंतित है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!