Edited By Kalash,Updated: 22 Mar, 2026 03:10 PM

पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा की मौत के मामले में चंडीगढ़ में AAP सरकार के खिलाफ विपक्षी पार्टियों द्वारा बड़ा प्रदर्शन किया जा रहा है।
पंजाब डेस्क : पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा की मौत के मामले में चंडीगढ़ में AAP सरकार के खिलाफ विपक्षी पार्टियों द्वारा बड़ा प्रदर्शन किया जा रहा है। बता दें कि विपक्षी पार्टियां मुख्यमंत्री के घर की तरफ कूच कर रही थी और चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा आगे बढ़ने के लिए बैरिकेड तोड़ दिए गए, जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने उन पर वॉटर कैनन चलाई गई।
बता दें कि DM की मौत के मामले में कांग्रेस, अकाली दल और BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री के घर को घेरने की कोशिश की जा रही थी। इस दौरान सभी पार्टियों के कार्यकर्ता AAP सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाते हुए लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहें लोगों पर वॉटर कैनन चलाने के बाद पुलिस द्वारा उन्हें हिरासत में लेने की खबर भी मिली है। बताया जा रहा है कि सुनील जाखड़, बिक्रम मजीठिया, प्रताप बाजवा सहित अन्यों को हिरासत में ले लिया गया है। इसके बाद उन्हें सेक्टर-3 पुलिस थाने में ले जाया गया है। नेताओ द्वारा यहां भी जमकर नारेबाजी की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here