लालजीत सिंह भुल्लर के विवादों की लिस्ट लंबी: इस बार नहीं चली किस्मत, अफसर की मौत ने छिना मंत्री पद

Edited By VANSH Sharma,Updated: 22 Mar, 2026 12:56 AM

bhullar s controversies lead to ministerial exit after officer s death

आम आदमी पार्टी (AAP) के मंत्री लालजीत भुल्लर फिर से खबरों में हैं, और इस बार मामला काफी गंभीर है।

पंजाब डेस्क: आम आदमी पार्टी (AAP) के मंत्री लालजीत भुल्लर फिर से खबरों में हैं, और इस बार मामला काफी गंभीर है। अमृतसर के वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की सुसाइड ने भुल्लर की राजनीतिक छवि पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत उनसे इस्तीफा ले लिया।

भुल्लर की विवादों से भरी राजनीतिक यात्रा नई नहीं है। 26 जनवरी 2021 की लाल किला हिंसा में उनका वीडियो अगस्त 2022 में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में उन्हें कथित रूप से दीप सिद्धू के साथ ‘निशान साहिब’ फहराते देखा गया। भुल्लर ने सफाई दी कि वह केवल किसान के बेटे के तौर पर दिल्ली गए थे और उनका कोई गलत इरादा नहीं था।

मंत्री बनते ही भुल्लर ने एक स्टंट किया, जिसने कई लोगों की नजरों में उनकी छवि पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने अपनी गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलकर हाथ हिलाया, जबकि उनके सुरक्षा गार्ड दरवाजे से लटके हुए थे। इस घटना ने सुरक्षा नियमों और चुनावी शर्तों पर बहस पैदा कर दी।

भुल्लर की विवादों की लिस्ट में एक और नाम जुड़ा, जब उन्होंने खडूर साहिब लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पट्टी में पूर्व कांग्रेस विधायक हरमिंदर सिंह गिल पर हमला करते हुए रामगढ़िया और सुनियारा समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। बाद में उन्होंने वीडियो जारी कर माफी मांगी और कहा कि उनकी बात केवल हरमिंदर गिल के खिलाफ थी, किसी समुदाय के खिलाफ नहीं।

भुल्लर की राजनीतिक यात्रा हमेशा ही विवादों और स्टंट से भरी रही है। लेकिन इस बार मामला इतना गंभीर हो गया कि इसमें सीधे एक अफसर की जान और मंत्री पद का सवाल जुड़ा हुआ था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!