PU फायरिंग केस में गैंगस्टर की एंट्री, सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल ली जिम्मेदारी, कहा- किस्मत अच्छी थी कि...

Edited By Kalash,Updated: 18 Mar, 2026 11:47 AM

pu firing gang responsibility

पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में गत दिन सोपू नेता पर हुई फायरिंग के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में गत दिन सोपू नेता पर हुई फायरिंग के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बंबीहा गैंग ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली गई है। पोस्ट में कहा गया है कि ''जो पंजाब यूनिवर्सिटी में SOPU लॉरेंस खोती के प्रधान जश्न जवंदा के ऊपर गोली चली है, यह हमारे भाई डोनी बल और शगनप्रीत ने चलाई है। इसकी किस्मत अच्छी थी कि बच गया। हर किसी की किस्मत ऐसी नहीं होती है। जो भी लॉरेंस SOPU ग्रुप के साथ चलेगा, उसका अंजाम मौत होगा। अंत में लिखा रेस्ट इन पीस सिद्धू मूसेवाला। पंजाब केसरी इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।

इसके साथ ही सूत्रों का कहना है कि पंजाब यूनिवर्सिटी में वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी चोरी की एक्टिवा पर आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी एक जोड़े की बुलेट मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए। सूत्रों का कहना है कि आरोपी जोड़े की बुलेट मोटरसाइकिल छीनकर फरार होने से पहले एक मंदिर भी गए थे। वह  मंदिर परिसर में जूते पहनकर आ गए थे जिसका विरोध करने पर उन्होंने पुजारी पर पिस्टल तान दी थी और धमकियां देकर फरार हो गए थे। वहीं इस घटना के बाद विद्यार्थियों में नाराजगी पाई जा रही है और सुरक्षों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।  

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!