Edited By VANSH Sharma,Updated: 23 Mar, 2026 09:29 PM

डीएम गगनदीप रंधावा सुसाइड केस में बड़ा अपडेट सामने आया है।
पंजाब डेस्क: डीएम गगनदीप रंधावा सुसाइड केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। मृतक गगनदीप रंधावा की माता ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का रुख कर लिया है। उन्होंने कोर्ट में याचिका दाखिल कर अपने बेटे का पोस्टमार्टम पंजाब के बाहर या किसी बड़े संस्थान में करवाने की मांग की है।
याचिका में मृतक की माता ने मांग की है कि पोस्टमार्टम चंडीगढ़ PGI, रोहतक PGI या AIIMS बठिंडा में करवाया जाए, ताकि पूरी जांच पारदर्शी तरीके से हो सके। इसके साथ ही उन्होंने पोस्टमार्टम के लिए एक स्वतंत्र डॉक्टरों का पैनल बनाने की भी मांग की है।
माता का कहना है कि निष्पक्ष जांच के लिए पोस्टमार्टम किसी बड़े मेडिकल संस्थान में होना जरूरी है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और किसी तरह की शंका न रहे। उन्होंने अपील की है कि जल्द से जल्द पोस्टमार्टम करवाया जाए, ताकि वे अपने बेटे का अंतिम संस्कार कर सकें।
जानकारी के अनुसार, इस मामले में मंगलवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। कोर्ट के फैसले पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं। मामले को लेकर परिवार और स्थानीय लोगों में भी काफी चिंता और चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं, प्रशासन की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here