Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Mar, 2026 06:52 PM

फिरोजपुर मंडल द्वारा 10 मार्च 2026 को आयोजित ई-नीलामी में मोबाइल चार्जिंग कियोस्क के लिए ठेके आवंटित किए गए। इसके शुरू होने से यात्रियों को नई सुविधा मिलेंगी और रेलवे की आय में भी वृद्धि होगी।
पंजाब डैस्क : फिरोजपुर मंडल द्वारा 10 मार्च 2026 को आयोजित ई-नीलामी में मोबाइल चार्जिंग कियोस्क के लिए ठेके आवंटित किए गए। इसके शुरू होने से यात्रियों को नई सुविधा मिलेंगी और रेलवे की आय में भी वृद्धि होगी। फिरोजपुर मंडल के अमृतसर, जालंधर सिटी, लुधियाना, ब्यास, फगवाड़ा, फिरोजपुर कैंट, फिल्लौर और ढंडारी कलां रेलवे स्टेशनों पर पहली बार मोबाइल चार्जिंग कियोस्क स्थापित किए जाएंगे। इन स्टेशनों पर कुल 86 मोबाइल चार्जिंग कियोस्क लगाए जाएंगे। यात्रियों द्वारा मोबाइल के अधिक उपयोग को देखते हुए यह सुविधा शुरू की जा रही है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि इस पहल से यात्रियों को स्टेशन परिसर में बेहतर सुविधा मिलेंगी। रेल यात्रा के दौरान अक्सर यात्रियों का मोबाइल फोन डिस्चार्ज हो जाता है। चार्जिंग कियोस्क की मदद से यात्री आसानी से अपना मोबाइल चार्ज कर सकेंगे और यात्रा के दौरान संपर्क में रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल से यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित होगी। यात्री डिजिटल पेयमेंट की सुविधा का भी लाभ उठा सकेंगे, जिससे उनकी यात्रा अधिक आरामदायक और सुविधाजनक होगी।