Edited By Urmila,Updated: 24 Mar, 2026 11:01 AM

अमृतसर में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के पट्टी से विधायक लालजीत सिंह भुल्लर को आज अमृतसर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अमृतसर : अमृतसर में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के पट्टी से विधायक लालजीत सिंह भुल्लर को आज अमृतसर कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने एफ.आई.आर. दर्ज होने के बाद भुल्लर को गिरफ्तार किया था। दूसरी ओर, मृतक की मां ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में एक पटीशन दायर की है। पटीशन में मांग की गई है कि मृतक का पोस्टमॉर्टम पी.जी.आई. या एम्स के डॉक्टरों के पैनल से करवाया जाए ताकि दोषियों के खिलाफ कानूनी लड़ाई मजबूती से लड़ी जा सके।
पत्नी ने CBI जांच की मांग की
मृतक रंधावा की पत्नी उपिंदर ने भी सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि सरकार और पुलिस भुल्लर की है, इसलिए उन्हें इस जांच पर भरोसा नहीं है और वह इस मामले की CBI जांच चाहती हैं।
गौरतलब है कि शनिवार को गगनदीप सिंह रंधावा ने सल्फास निगलकर सुसाइड कर लिया था। सल्फास खाते हुए उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। रंधावा की बॉडी अभी अमृतसर के ई.एम.सी. अस्पताल में है, जहां से उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया जाएगा। मृतक का अंतिम संस्कार आज दोपहर होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया था कि भुल्लर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है, जबकि भुल्लर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि उन्होंने खुद इस्तीफा दे दिया है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here