DM रंधावा सुसाइड केस : आज लालजीत सिंह भुल्लर की अमृतसर कोर्ट में पेशी होगी

Edited By Urmila,Updated: 24 Mar, 2026 12:17 PM

dm randhawa suicide case

अमृतसर में पंजाब स्टेट वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में गिरफ्तार किए गए पट्टी से आम आदमी पार्टी के विधायक लालजीत सिंह भुल्लर को आज अमृतसर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अमृतसर : अमृतसर में पंजाब स्टेट वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में गिरफ्तार किए गए पट्टी से आम आदमी पार्टी के विधायक लालजीत सिंह भुल्लर को आज अमृतसर कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस कोर्ट से रिमांड मांग सकती है। जानकारी के मुताबिक, इस केस में अभी कई और जरूरी पहलुओं की जांच होनी बाकी है और पूछताछ के दौरान नई जानकारी सामने आ सकती है।

दूसरी तरफ, मृतक के परिवार की तरफ से इंसाफ की कोशिशें जारी हैं। मृतक की मां ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में पटीशन दायर करके मांग की है कि पोस्टमॉर्टम पी.जी.आई. या एम्स के डॉक्टरों के पैनल से कराया जाए। इसके साथ ही, मृतक की पत्नी उपिंदर ने मामले की CBI जांच की मांग की है।

गौरतलब है कि गगनदीप सिंह रंधावा ने सल्फास निगलकर सुसाइड कर लिया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था। इस मामले ने राजनीतिक उथल-पुथल तेज कर दी है और अब सभी की निगाहें आज की अदालती कार्यवाही पर टिकी हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!