“न्याय अभी बाकी है, पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी अभी बाकी है”, DM मौत के मामले में Sunil Jakhar का पंजाब सरकार पर वार

Edited By Neetu Bala,Updated: 22 Mar, 2026 06:33 PM

sunil jakhar attacks punjab government over dm death case

उन्होंने कहा कि Arvind Kejriwal की चुप्पी भी सवाल खड़े करती है, क्योंकि ये लोग आप पार्टी की शीर्ष नेतृत्व के लिए कमाऊ पूत की तरह काम कर रहे थे।

चंडीगढ़ : गगनदीप रंधावा आत्महत्या मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष Sunil Jakhar ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलता के गंभीर आरोप लगाए हैं। Sunil Jakhar ने कहा कि पंजाब में सरकार पर एक ऐसा गिरोह काबिज हो गया है जो राज्य को लूट रहा है। वह आज अमृतसर के DM गगनदीप सिंह रंधावा द्वारा आप सरकार के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के भ्रष्टाचार से दुखी होकर की गई आत्महत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के घर का घेराव करने जाने से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान सभी विपक्षी पार्टियों समेत भाजपा ने मुख्यमंत्री के घर का घेराव किया, जिसके दौरान चंडीगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तारियां की गईं।

इस मौके पर भाजपा ने फैसला किया कि 23 मार्च को सभी जिला मुख्यालयों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे और प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ स्वयं पटियाला में जिला स्तर के धरने में शामिल होंगे।

इस अवसर पर बोलते हुए Sunil Jakhar ने कहा कि आप सरकार पहले सिर्फ लूट कर रही थी, लेकिन अब यह पंजाब के लोगों को मारने में लग गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से आए लोग पंजाब को धीरे-धीरे लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार पंजाब पर बोझ है और मुख्यमंत्री को कुर्सी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

PunjabKesari

उन्होंने आगे कहा कि भारी विरोध और जनता के उठ खड़े होने के बाद सरकार ने बीती रात मजबूरी में मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज तो कर लिया, लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इस सरकार से न्याय की उम्मीद नहीं है, इसलिए इस मामले की जांच CBI से करवाई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि “कट्टर ईमानदारी” का चोला पहनकर कट्टर बेईमान लोग पंजाब की सत्ता पर काबिज हो गए हैं और खुलेआम लूटमार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कैबिनेट ऑफ मिनिस्टर्स नहीं बल्कि गैंगस्टरों का एक समूह है जो हर तरीके से पंजाब को लूट रहा है।

उन्होंने कहा कि Arvind Kejriwal की चुप्पी भी सवाल खड़े करती है, क्योंकि ये लोग आप पार्टी की शीर्ष नेतृत्व के लिए कमाऊ पूत की तरह काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुप नहीं बैठेगी और जब तक मृतक अधिकारी के परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक संघर्ष जारी रखेगी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!