कॉपर स्क्रैप के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी, शातिर ठगों ने फर्म को ऐसे बनाया निशाना

Edited By Kalash,Updated: 18 Mar, 2026 10:05 AM

copper scrap big fraud

औद्योगिक नगरी में बिजनेस के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज): औद्योगिक नगरी में बिजनेस के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने एक फर्म को अपने जाल में फंसाकर कॉपर वायर सप्लाई करने का ऐसा झांसा दिया कि पीड़ित ने उन पर भरोसा कर सवा करोड़ से अधिक की राशि एडवांस में दे दी। लेकिन जब माल सप्लाई करने की बारी आई, तो आरोपी रंग दिखाने लगे और अंत में करोड़ों की चपत लगा दी। इस मामले में थाना PAU की पुलिस ने संयोग मेहन की शिकायत पर तमिलनाड़ू के पासुपाला दंडापाणि सुजेत, जोतेश्वर राव और मोहम्मद सादिक के खिलाफ जांच पूरी करने के बाद जालसाजी और करोड़ों की ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता संयोग मेहन ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों के साथ उनका एक व्यापारिक समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत आरोपियों ने उसकी फर्म को हर महीने 200 मीट्रिक टन कॉपर मिलबेरी वायर (Copper Mulberry Wire) सप्लाई करने का वादा किया था। बिजनेस डील को पक्का करने और माल की सप्लाई शुरू करने के नाम पर आरोपियों ने धीरे-धीरे पीड़ित से कुल 1,26,75,950 रुपये एडवांस के तौर पर हासिल कर लिए। इतनी बड़ी रकम वसूलने के बाद भी जब तय समय पर कॉपर की सप्लाई नहीं पहुंची, तो पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क साधा। आरोपी टालमटोल करने लगे और बाद में मुकर गए। लंबी पड़ताल के बाद पुलिस ने पाया कि आरोपियों की नीयत शुरू से ही धोखाधड़ी करने की थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!