दिनदहाड़े लूट की वारदात, बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना

Edited By Urmila,Updated: 11 Mar, 2026 05:26 PM

bike riding miscreants targeted an elderly woman

नगर में दिन प्रतिदिन बढ़ रही छीना झपटी की घटनाओं ने लोगों का जीना दुभर कर दिया है। कोई दिन ऐसा नहीं, जिस दिन नगर के किसी भी क्षेत्र में उक्त घटनाएं न हुई हो।

लुधियाना (स्याल) : नगर में दिन प्रतिदिन बढ़ रही छीना झपटी की घटनाओं ने लोगों का जीना दुभर कर दिया है। कोई दिन ऐसा नहीं, जिस दिन नगर के किसी भी क्षेत्र में उक्त घटनाएं न हुई हो। आज ऐसी ही एक घटना केसर गंज रोड पर नानू हलवाई चौक में एक महिला के साथ घटित हुई। वृद्ध महिला अपने परिवार के सदस्य के साथ एक्टिवा पर दवाई लेकर अपने घर लौट रही थी कि पीछा कर रहे दो अज्ञात लोग जिनके मुंह ढके हुए थे। मोटरसाइकिल पर आए और वृद्ध महिला के कानों में पहने हुई सोने की वालियां खींचकर फरार हो गए जिसके चलते वृद्ध महिला के कान से बुरी तरह से जख्मी भी हो गई। अज्ञात लोगों द्वारा की गई घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। स्थानीय पुलिस लुटेरों को पकड़ने के लिए कई जगह छापेमारी कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!