'सफ़ारी' सवार चोरों ने Ludhiana की नामी साइकिल इंडस्ट्री को बनाया निशाना, कैमरे में कैद हुई वारदात

Edited By Vatika,Updated: 17 Mar, 2026 09:44 AM

ludhiana cycle industry

महानगर के औद्योगिक केंद्र फोकल प्वाइंट में चोरों के हौसले सातवें आसमान पर हैं।

लुधियाना(राज): महानगर के औद्योगिक केंद्र फोकल प्वाइंट में चोरों के हौसले सातवें आसमान पर हैं। शातिर चोरों ने एक नामी साइकिल इंडस्ट्री को निशाना बनाया है। हैरानी की बात यह है कि चोर किसी आम वाहन में नहीं, बल्कि सफेद रंग की टाटा सफारी गाड़ी में सवार होकर आए थे और बड़े आराम से लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर फरार हो गए।

पुलिस को दी गई शिकायत में 'बी.डी. साइकिल इंडस्ट्री' (B.D. Cycle Industry) के पार्टनर ने पंकज कुमार ने बताया कि उनकी फैक्टरी फोकल प्वाइंट फेज-5 के प्लॉट नंबर डी-106 में स्थित है। वारदात 8 मार्च की दरम्यानी रात को अंजाम दी गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक, करीब 4 से 5 अज्ञात नकाबपोश दीवार फांदकर फैक्टरी परिसर के भीतर दाखिल हुए। अंदर घुसते ही चोरों ने कीमती जिंक (Zinc) की सिल्लियों को निशाना बनाया। चोरों ने बड़ी ही चालाकी से भारी-भरकम सिल्लियों को इकट्ठा किया और बाहर खड़ी सफेद रंग की टाटा सफारी गाड़ी में लाद लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो गए। सुबह जब फैक्टरी प्रबंधन को चोरी का पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने फैक्टरी मालिक के बयानों के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि उस सफेद सफारी गाड़ी के नंबर और आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!