Ludhiana के Main Chowk में रफ्तार का तांडव, 'I Love Ludhiana' सेल्फी पॉइंट में जा घुसी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर

Edited By Vatika,Updated: 09 Mar, 2026 09:35 AM

ludhiana accident news

अनियंत्रित होकर तबाही मचाती हुई सीधे 'आई लव लुधियाना' सेल्फी पॉइंट के स्ट्रक्चर

लुधियाना(राज): भारत नगर चौक रविवार की आधी रात को एक तेज रफ्तार काली फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर तबाही मचाती हुई सीधे 'आई लव लुधियाना' सेल्फी पॉइंट के स्ट्रक्चर से जा टकराई। यह हादसा इतना भीषण था कि टक्कर की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। तेज रफ्तार कार ने चौक के बीचों-बीच बने करीब 3 फीट ऊंचे लोहे के सुरक्षा पिलर को भी उखाड़ फेंका और उसे लांघकर अंदर जा घुसी।

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक, काली फॉर्च्यूनर माल रोड की तरफ से काल बनकर आ रही थी। कार की गति इतनी अधिक थी कि भारत नगर चौक के पास पहुंचते ही ड्राइवर का संतुलन पूरी तरह से बिगड़ गया। देखते ही देखते कार हवा में उछलती हुई सेल्फी पॉइंट की बाउंड्री को तोड़कर पिलर से जा भिड़ी। हादसे के वक्त कार में दो युवक सवार थे, जो बुरी तरह अंदर फंस गए। धमाके की आवाज सुनते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बचाव कार्य शुरू किया।फिर काफी मशक्कत के बाद कार के परखच्चे काटकर दोनों घायल युवकों को बाहर निकाला गया।

लोगों ने तुरंत इस मामले की सूचना पुलिस को दी और घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों के अनुसार, गनीमत यह रही कि दोनों युवकों को मामूली चोटें ही आईं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। वहीं, सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस  टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त फॉर्च्यूनर को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब इस पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है कि क्या ड्राइवर नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था या फिर यह खौफनाक हादसा महज ओवरस्पीडिंग का नतीजा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!