Ludhiana : फैक्टरी में हथियारबंद चोरों का धावा, लाखों का उड़ाया माल, CCTV में कैद वारदात

Edited By Urmila,Updated: 09 Mar, 2026 11:18 AM

armed thieves fearless of police escape by throwing zinc bars

फोकल प्वाइंट फेज 5 में पुलिस से बेखौफ हथियारबंद चोरों ने बी. डी. साइकिल इंडस्ट्री को निशाना बनाते हुए करीब 5 लाख मूल्य की नई 40 सिल्लियों पर हाथ साफ कर दिया।

लुधियाना (मुकेश) : फोकल प्वाइंट फेज 5 में पुलिस से बेखौफ हथियारबंद चोरों ने बी. डी. साइकिल इंडस्ट्री को निशाना बनाते हुए करीब 5 लाख मूल्य की नई 40 सिल्लियों पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है कि चोर सफेद रंग की कार में माल ढोकर ले गए। फोकल प्वाइंट में जिंक प्लेट्स चोरों के गिरोह सक्रिय होने को लेकर व बढ़ती हुई चोरी की वारदातों को लेकर उद्योगपतियों में पुलिस की घटिया कारगुजारी के खिलाफ रोष देखने को मिल रहा है।

फैक्ट्री मालिक राकेश गुप्ता, पंकज गुप्ता ने कहा कि फेज 5 स्थित सैंट्रल टूल रूम रोड पर उनकी थ्रेड रोल बनाने की फैक्ट्री है। इससे पहले भी चोर जनवरी महीने में उनकी फैक्ट्री की दीवार फांदकर करीब 4 लाख की सिल्लियां उड़ाकर ले गए थे। फोकल प्वाइंट पुलिस को शिकायत देने के बावजूद आज तक कुछ नहीं हुआ। ऐसा लगता है कि चोरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है, बीती रात फिर चोर एक सफेद रंग की गाड़ी में आते हैं जिनके द्वारा पहले उनके साथ वाली फैक्टरी जो कि बंद पड़ी है, के गेट का ताला तोड़कर गाड़ी को अंदर किया जाता है उसके बाद फैक्टरी की दीवार फांदकर चोर उनकी फैक्ट्री में प्रवेश करते हैं। फैक्ट्री के अंदर पड़े हुए लोहे के सरिए से चोर गेट के दो ताले तोड़ने के बाद स्टोर में प्रवेश करते हैं जैसा कि सी.सी.टी.वी. में नजर आ रहा है। स्टोर में से दो चोर एक -एक करके जिंक की सिल्लियां गाड़ी में ढोकर ले जाते हैं जबकि बाकी के उनके साथी साथ वाली फैक्टरी में ही गाड़ी के पास खड़े रहते हैं। इस दौरान फैक्टरी के गेट पर तैनात चौकीदार को जब अंदर से आवाजें सुनाई देती हैं तो उसने सीटी बजाने के साथ शोर मचाना शुरू कर दिया व पुलिस को सूचित किया।

पुलिस मौके पर करीब एक घंटे के बाद पहुंचती है तब तक चोर शोर सुनकर गाड़ी व माल समेत फुर्र हो जाते हैं। मालिक गुप्ता ने कहा कि ये तो डकैती के समान है चोरों को पुलिस का कोई डर नहीं है। फोकल प्वाइंट पुलिस थाना व जीवन नगर चौकी ज्यादा दूर नहीं है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस के जाने के कुछ देर बाद चोर बाइक पर फिर आते हैं क्योंकि 4 पीस सिल्लियों के साथ वाली फैक्टरी में रह गए थे जिन्हें वह उठाने आए थे जिन्हें पुलिस ने उठवाकर वापस फैक्टरी में रखवा दिया था। गुप्ता ने कहा कि उन्होंने पहले भी पुलिस से कहा था कि पहले वाली चोरी में चोरों ने मोबाइल का इस्तेमाल किया था। डंप से मोबाइल लोकेशन चैक की जा सकती है मगर कुछ नहीं हुआ।

फोकल प्वाइंट के नाराज उद्योगपतियों ने पुलिस कमिश्नर से इलाके में पुलिस गश्त, पक्की पी. सी. आर. पैट्रोलिंग व रात में नाके लगाने की मांग की है। वहीं पुलिस से बंद पड़ी फैक्ट्रियों व प्लाट के मालिकों को चौकीदार रखने, कैमरे लगाने आदि को कहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!